चैंबर आफ कामर्स के प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री से मिलकर सौंपा मांग-पत्र
Mar 26 2025
ग्वालियर। सांसद भारत सिंह कुशवाह के नेतृत्व में मप्र चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधि पंडल ने रेल भवन नई दिल्ली में केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कई ट्रेनों के ग्वालियर में स्टापेज मांगा। इससे पहले चैम्बर प्रतिनिधि मंडल ने संयुक्त अध्यक्ष हेमंत गुप्ता के नेतृत्व में सांसद भारत सिंह कुशवाह से मुलाकात कर ग्वालियर के औद्योगिक, व्यापारिक एवं विकास पर चर्चा की।
प्रतिनिधि मंडल ने रेलमंत्री को मप्र चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री में आमंत्रित करते हुए औपचारिक आमंत्रण-पत्र सौंपा। रेलमंत्री ने इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए ग्वालियर प्रवास पर चैम्बर आने की स्वीकृति दी।
रेलमंत्री को सौंपे मांग पत्र में बिरला नगर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत आधुनिक बनाए जाने, नेरोगेज रेल पटरी को शहर के मध्य से हटाये जाने, नई दिल्ली-ग्वालियर-इंदौर मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस अथवा अन्य सुपरफास्ट एसी चेयरकार ट्रेन सुबह के समय चलाए जाने, आगरा कैंट-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन ग्वालियर से किए जाने सहित ग्वालियर पर ट्रेनों का स्टापेज सुनिश्चित करने की मांग रखी।
प्रतिनिधि मंडल में हेमंत गुप्ता, डा. राकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, संदीप नारायण अग्रवाल, बसंत अग्रवाल शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









