दो बच्चों की मां ब्यूटी पार्लर जाने की कहकर लापता
Mar 26 2025
ग्वालियर। हुरावली इलाके में एक 30 वर्षीय महिला ब्यूटी पार्लर जाने के लिए निकली और लापता हो गई। घटना 19 मार्च की है। छह दिन से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परेशान पति शैलेंद्र यादव भूखे-प्यासे पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा है। जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो उसने एसएसपी धर्मवीर सिंह से मदद की गुहार लगाई।
शैलेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी हेमा यादव पिछले दो महीने से डोंगरपुर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम सीख रही थी। 19 मार्च को वह घर से पार्लर के लिए निकली, वहां पहुंची भी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। उसी दिन से उसका फोन भी बंद आ रहा है। पति और परिजन ने रिश्तेदारों और हर संभावित स्थान पर तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थक-हारकर शैलेंद्र ने पुलिस से संपर्क किया और अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शहर के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
शैलेंद्र यादव की शादी 9 साल पहले हेमा यादव से हुई थी। दोनों की शादी परिवार की मर्जी से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। हेमा के लापता होने से शैलेंद्र बेहद परेशान है, वहीं बच्चे भी बार-बार मां के बारे में पूछ रहे हैं। लेकिन पिता के पास उनके सवालों का कोई जवाब नहीं है।
पुलिस ने ब्यूटी पार्लर और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें हेमा यादव पार्लर से निकलती हुई नजर आई, लेकिन इसके बाद वह कहां गई, इसका कोई सुराग नहीं मिला। अब पुलिस अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
इस मामले में एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि महिला ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन अचानक लापता हो गई। उसका पति लगातार तलाश में जुटा है। एसएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी को जांच तेज करने और जल्द से जल्द महिला को ढूंढने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर हर पहलू की जांच कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









