जैन ध्वजा दिखाकर रवाना हुई धार्मिक यात्रा

Mar 25 2025

ग्वालियर। श्रमण संस्कृति परमार्थ संस्थान ग्रेटर ग्वालियर की ओर से धार्मिक यात्रा का जत्था जैन तीर्थ स्थलों के दर्शनों के लिए रेल यात्रा इटावा कोटा एक्सप्रेस से यात्रियों का ग्वालियर रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 4 से रवाना हुए। तीर्थ पर जा रहे यात्रियों का भव्य स्वागत किया ओर भजनों के साथ जयकारो के साथ रवाना हुआ।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि श्रमण संस्कृति परमार्थ संस्थान ग्रेटर ग्वालियर की धार्मिक यात्रा ग्वालियर से कोटा, बिजौलिया पार्श्वनाथ, चमलेश्वर पार्श्वनाथ ओर जैन तीर्थ जहाजपुर यात्रा का शुभारंभ संस्था के संस्थापक पंडित भरत जैन बैरागी ने धर्म ध्वजा दिखाकर किया। वही धार्मिक यात्रा करने वाले 50 दर्शनार्थियों यात्रियों के जत्था का स्वागत संस्था के संतोष जैन, सुनयना जैन, जवाहरलाल जैन, राजमाल जैन, वीरेंद्र जैन, अनुपमा जैन, नीतू जैन, रामा जैन आदि ने यात्रियों को चंदन का तिलक एवं केसरिया दुपट्टा उड़ा कर स्वागत किया। वही यात्रियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही भगवान पार्श्वनाथ और महावीर स्वामी के जयकारों से पूरा रेल्वे स्टेशन गूंज उठा। ट्रेन के अंदर धार्मिक यात्रा करने के साथ ढोलक की थाप पर यात्रियों ने भजन गाए।यहां धार्मिक यात्रा 28 मार्च को ग्वालियर वापस आएगी।