मंच से दिखा भगवान शंकर को समर्पित अघोरी तांडव
Mar 25 2025
ग्वालियर। संस्कार भारती और नगर निगम की ओर से चल रही नव संवत्सर की सांस्कृतिक श्रंखलाओं के क्रम में हजीरा पर डॉ. मोनिका श्रीवास्तव ग्रुप की ओर से अन्वी अरोरा, माही पाठक ने भगवान शंकर को समर्पित अघोरी तांडव की शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद भूमि कौशल, वेदिका तोमर, लिवेन मौर्य, अंशिका शर्मा, प्रियंका कुशवाह और अदिति लिवारी ने हरियाणवी लोक नृत्य पर आकर्षक प्रस्तुति दी। अंत में कृष्ण वंदना पर विपिन राठौड़, प्रियंका वर्मा, सरला और आकाश माहौर ने भी मंच से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
शिखा डांस एकेडमी की छात्रा मंत्रिता शर्मा ने राम स्तुति श्रीराम चंद्र कृपालु भजमन पर अपनी प्रस्तुति दी एवं आराध्य शर्मा व मंत्रिता शर्मा ने मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले गाने पर प्रस्तुति दी तथा आराध्य शर्मा ने शिव स्तुति पर अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









