सीमित इच्छाएं है खुशहाल जीवन का मूलमंत्र

Mar 25 2025

ग्वालियर। एमआईटीएस के एनएसएस शिविर के चौथे दिन की शुरुआत प्रभात फेरी और व्यायाम से हुआ। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने बताया कि स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर गालव ऋषि आईटीआई परिसर की सफाई की। फिर स्वयंसेवकों ने देशभक्ति और सामाजिक संदेशों को प्रदर्शित करने के लिए कविताएं, गीत, नुक्कड़ नाटक और नृत्य प्रस्तुत किए। जिसका नेतृत्व सुमित सिंह पटेल और शिवराज ने किया। इसके उपरांत राज्य आनंद संस्थान के हेमंत त्रिवेदी, केके बुटोलिया, डॉ. रेखा श्रीवास्तव, रेशमा बानो हाशमी का स्वयंसेवकों ने स्वागत किया और उन्होंने संस्थान के उद्देश्यों के बारे में बताया। 
हेमंत त्रिवेदी ने कहा, हमें हर युवा को काबिल बनाना है। आनंद विभाग का उद्देश्य युवाओं के मन के भीतर छुपे गुणों और मूल्यों, जैसे अच्छाई और भरोसे को जागृत करना है। उन्होंने आत्म-जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि एक बहती नदी को कोई नहीं रोक सकता, वैसे ही हमारा मन विचारों को रोक नहीं सकता। डॉ. रेखा यादव ने मानव मूल्यों पर विचार साझा किए और कहा, दीप से दीप जलता है, अर्थात जब एक दीपक से दूसरा दीपक जलता है तो किसी का कुछ नहीं घटता, बल्कि प्रकाश ही बढ़ता है। 
सत्र के अंत में स्वयंसेवकों ने जल संरक्षण जागरूकता रैली निकालकर गालव ऋषि आईटीआई और आसपास के क्षेत्रों में जल संरक्षण का संदेश फैलाया। पूरे दिन की गतिविधियों का नियोजन राशिया कुरैशी, विवेक, चारू सक्सेना, रोहित गौड़, रीया, प्रशांत पिप्पल द्वारा किया गया। यह गतिविधिया कार्यक्रम अधिकारी दीप किशोर परसेडिया एवं सुरेंद्र कुमार चौरसिया के मार्गदर्शन में किया गया।