सर्व ब्राह्मण महासभा ने मनाया होली मिलन समारोह
Mar 24 2025
ग्वालियर। सर्व ब्राह्मण महासभा ने होली के अवसर पर ब्राह्मण बंधुओ का मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें फाग व होली के गीतों पर व संगीत की थाप पर महिला, पुरुष व युवाओं ने खूब नृत्य किया। साथ ही राधाकृष्ण के द्वारा फूलों की होली का आयोजन रहा। जिसमे सभी ने एक दूसरे के साथ चंदन व फूलों के साथ होली खेलते हुए आनंद उठाया।
सर्वप्रथम भगवान परशुराम का पूजन महंत रामसेवक दास महाराज के आतिथ्य में जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ राजकुमार आचार्य, राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि महाविद्यालय के कुलगुरु डॉ अरविंद शुक्ला, निदेशक आईआईटीटीएम आलोक शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष इंजी राजेश नायक व महासभा की महिला अध्यक्ष अनीता रिछारिया द्वारा शॉल, श्रीफल व मालाओं के द्वारा किया। संचालन राम नारायण मिश्रा ने व आभार देवेंद्र दुबे ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर केशव पांडे, सुनील शर्मा, महेश मुदगल, अशोक शर्मा, किशन मुदगल, रामबाबू कटारे, पवन पाठक, सुमन शर्मा, जयवीर भारद्वाज, अभय पापरिकर, प्रकाश नारायण शर्मा, तीरथ मिश्रा, रवि आनंद गौड़, पवन शर्मा, संजय शर्मा, नरेश कटारे, इंजी विनोद कटारे, अतुल दुबे, विजय शर्मा, केपी अरजरिया, देवेंद्र नायक, राकेश नायक, डॉ अनिल शर्मा, महेश मिश्रा, जगदीश शर्मा, अखिलेश पांडे, दीपक शर्मा, संगम भार्गव, प्रदीप शर्मा, आरडी रिछारिया, नरेंद्र शर्मा, ममता कटारे, कांता शर्मा, विजय शर्मा, राजीव पस्तोर आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









