सारस्वत ब्राह्मण सभा के गोपाल अध्यक्ष, शरद सचिव और मनोज कोषाध्यक्ष बने

Mar 24 2025

ग्वालियर। सारस्वत ब्राह्मण सभा ग्वालियर के सभी परिवार के सदस्य ने एकत्रित होकर होली मिलन समारोह का आयोजन संकट मोचन हनुमान मंदिर फूलबाग पर आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह के उपरांत सारस्वत ब्राह्मण सभा ग्वालियर की नई कार्यकारिणी समिति 2025-2028 का गठन भी किया गया।
निर्वाचन अधिकारी हिमांशु सारस्वत द्वारा सारस्वत ब्राह्मण सभा ग्वालियर की नई कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिसमें गोपाल सारस्वत अध्यक्ष, शैलेंद्र सारस्वत कार्यवाहक अध्यक्ष, शरद सारस्वत सचिव, मनोज शर्मा कोषाध्यक्ष, अनिल सारस्वत, हेमंत सारस्वत  भुवनेश सारस्वत, आशीष सारस्वत आदि उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम लाल शर्मा, आरके सारस्वत, मनीष सारस्वत, वेद प्रकाश सारस्वत आदि  सहसचिव, विनोद सारस्वत लेखा परीक्षक, केके सरस्वत और डॉक्टर पीके सारस्वत मार्गदर्शक, धर्मेंद्र सारस्वत को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
साथ ही राकेश सारस्वत, सुदामा प्रसाद सारस्वत, नितेश लोमश, कुशाग्रराय सारस्वत, अजीत सारस्वत, शुभम सारस्वत, श्रीमती निर्मला सारस्वत, श्रीमती सीमा सारस्वत, श्रीमती गोल्डी सारस्वत, श्रीमती मीनाक्षी सारस्वत, श्रीमती आशा सारस्वत और श्रीमती यशोदा सारस्वत को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।