रोटरी क्लब ग्वालियर वीरांगना का होली मिलन एवं महिला सम्मान आयोजित

Mar 24 2025

ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर वीरांगना द्वारा होली मिलन एवं महिला सम्मान दिवस का आयोजन एक निजी होटल में किया गया। जिसमें महापौर डॉ. शोभा शिकरवार शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेखा श्रीवास्तव ने की।
कार्यक्रम में महापौर डॉ. शोभा सिकरवार का रजनी भदोरिया, आशा मगोंन, अंजू भदोरिया ने मोमेंटो देकर एवं क्लब के सभी महिला शक्तियों का सम्मान किया गया। सभी मेंबर्स ने होली का महापर्व रंग गुलाल एवं फूलों की वर्षा के साथ मनाया।
कार्यक्रम में कई गेम्स खिलाए गए। जिसमें कलर गेम, बैलून गेम, डांस में मेंबर्स ने रंग बिरंगे परिधान में आकर होली के गीतों पर डांस किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित कर साथ ही क्लब के सभी सदस्यों को होली एवं महिला दिवस के उपलक्ष में उपहार दिए गए।
कार्यक्रम में कला जाजू, राजलक्ष्मी गुप्ता, रेखा अग्रवाल, रागिनी शर्मा, रितु सलूजा, कविता बत्रा, सुनीता खंडेलवाल, सपना खंडेलवाल, कामिनी गोयल, रेखा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में क्लब की सभी सदस्यों ने सेवा कार्य की शपथ ली आभार सचिव आरती दुआ ने दिया।