मां कर्मा देवी जंयती चल समारोह 26 को

Mar 24 2025

ग्वालियर। ग्रेटर ग्वालियर साहू समाज समिति के तत्वाधान में 26 मार्च को दोपहर 12 बजे मां कर्मा देवी जयंती चल समारोह गेंद घर हनुमान मंदिर फूलबाग से कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर डॉ. श्रीमती शोभा सिकरवार हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगी। चल समारोह विभिन्न मार्गों से होता हुआ साईंस कॉलेज के सामने अचलनाथ गार्डन पहुंचकर समाप्त होगा। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सतीश सिकरवार होंगे। कार्यक्रम में समाज के लोगों का सम्मान भी किया जाएगा। 
आयोजन समिति के श्रीकृष्ण साहू, कंचन मोदी, महेन्द्र साहू, रामनरेश साहू एवं भूपेन्द्र साहू ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि चल समारोह गेंद घर हनुमान मंदिर फूलबाग गुरूद्वारा के पीछे से शुरू होकर, नदी गेट, शिंदे की छावनी, फालका बाजार, दौलतगंज, बैण्ड मार्केट, नया बाजार, कटोराताल चौराहा, साहू समाज का मंदिर एवं नाका चंद्रवदनी होते हुए अचलनाथ गार्डन पहुंचकर समाप्त होगा। चल समारोह में अनेक झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।
वहीं शाम को अचलनाथ गार्डन में मथुरा से आए कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।साथ ही समाज के साथ ही अन्य लोगों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में नरेन्द्र साहू, गुना टीआई प्रमोद साहू, ग्वालियर यातायात प्रभारी प्रमोद साहू, ओरछा टीआई दीपक साहू, राजकुमार जीएसटी कमिश्नर बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। 
पत्रकार वार्ता में जीतेन्द्र साहू, प्रमोद साहू, मनोहर साहू, विक्की साहू, लोकेश साहू आदि मौजूद रहे।