आधी रात को आईजी व एसएसपी ने अलग-अलग थानों का निरीक्षण किया
Mar 23 2025
ग्वालियर। आधी रात को आईजी अरविन्द सक्सैन पड़ाव थाने का औचक निरीक्षण करने जा पहुंचे। आईजी को सामने देखकर हेड मुहर्रिर पहले थोड़ा सकपाया, फिर तुरंत ही एक्टिव हो गए। हेड मुहर्रिर के खड़े होते ही आईजी उसकी सीट पर बैठ गए और जानकारी लेना शुरू कर दिया। वहीं रात्रि गश्त में निकले थाना प्रभारी को आईजी निरीक्षण का पता चल तो वह भी अपने स्टॉफ के साथ थाने आ गए। थाने के रख-रखाव व रिकार्ड व माल खाने को मेटेन देखकर आईजी ने तारीफ की और उन्होंने थाना प्रभारी सहित चार अन्य को एक-एक हजार रुपए का नकद इनाम दिया है।
गत देर रात करीब बारह बजे आईजी अरविन्द सक्सैना पड़ाव थाने का औचक निरीक्षण करने जा पहुंचे। यहां पर हेड मुहर्रिर रामभुवन सिंह व मुंशी धीरज सिंह से जानकारी लेने के बाद रिकार्ड चेक किया तो पूरा रिकार्ड व्यवस्थित मिला। जरायम व दस्ते प्रॉपर होने के साथ ही साफ-सफाई भी चौकस मिली।
आईजी द्वारा थाने का निरीक्षण पता चलते हीं रात्रि गश्त में निकले थाना प्रभारी आलोक परिहार भी थाने आ गए और आईजी को जरायम सहित अन्य जानकारी दी, जिस पर उन्होंने थाना प्रभारी को एक हजार रुपए नकद दिया। वहीं थाने के मुंशी से उन्होंने इस साल हुई चोरियों की जानकारी मांगी तो उसने एक मिनट में पूरा रिकार्ड उनके सामने कर दिया, इसके साथ ही माइक्रो बीट में पदस्थ आरक्षक भारत सिंह और अंकित शर्मा से बीट की जानकारी मांगी तो उनके द्वारा पूरी जानकारी बताने पर आईजी ने थाना प्रभारी के साथ ही एएसआई रामभुवन, आरक्षक धीरज, अंकित और भारत सिंह को एक-एक हजार रुपए का इनाम दिया।
आईजी अरविन्द सक्सेना ने कहा कि पड़ाव थाने का रात में निरीक्षण किया है। वहां पर पूरा रिकार्ड व्यवस्थित था और साफ-सफाई भी अच्छी मिली। जरायम के रखरखाव के साथ ही पूरा रिकार्ड व्यवस्थित मिलने पर थाना प्रभारी सहित पांच को एक-एक हजार रुपए का इनाम दिया है।
सब कुछ चौकस चाहिए:एसएसपी धर्मवीर
चूंकि आला पुलिस अफसर आईजी के आदेश के पालन में अपने-अपने अधीन आने वाले थानों को झांक रहे हैं। वहां चल रहे कामकाज को परख रहे हैं।
इसी क्रम में एसएसपी धर्मवीर सिंह डबरा संर्किल में आने वाले पिछोर थाने पहुंचे। चूंकि वहां उनका पहुंचना अचानक हुआ था। वक्त भी आधी रात के बाद का था, इसलिए देहात के थानों में जैसा अक्सर होता है, वैसा ही सीन उन्हें मिला। रिकार्ड अप टू द मार्क नहीं था। संतरी भी आराम की मुद्रा में था। मालखाने का हिसाब-किताब व्यवस्थित नहीं था। इसलिए एसएसपी सिंह ने थाना स्टॉफ को कसते हुए कहा कि लापरवाही नहीं चलने वाली। सब कुछ व्यवस्थित रखिए। 15 दिन में सब कुछ ओके हो जाना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









