शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि
Mar 23 2025
ग्वालियर। शहीद दिवस पर रविवार को सामाजिक संस्थाओं ने क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी। सामाजिक संस्था रमन शिक्षा समिति द्वारा देश के महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मप्र जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ एवं संस्था अध्यक्ष हरिओम गौतम विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम ने कहा कि 23 मार्च का दिन भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण तिथि है। इस दिन भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे महान क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
हेमू कालाणी की जयंती पर सिन्धू सभा के युवाओं नें निकाली वाहन रैली
ग्वालियर। वीर बलदानियों का जीवन चरित्र प्रत्येक युवा को आत्मसात करना चाहिए और उसी चरित्र के अनुसार अपना सम्पूर्ण जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। यही उन वीर बलिदानियों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। यह बात राजेश वाधवानी ने अमर बलिदानी हेमू कालाणी की जयंती व भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर आयोजित वाहन रैली को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि आज भी देश के खिलाफ देश के अंदर कई राष्ट्रविरोधी ताकतें सक्रिय हैं जो भारत के बढ़ते गौरव को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। दुश्मन देशों के बल पर देश को कमजोर करने की कुत्सित चालें चल रही हैं। कभी जाति के नाम पर तो कभी धर्म के नाम पर। किंतु हमें ऐसी राष्ट्र विरोधी ताकतों से सावधान रहते हुए देश को कमजोर करने की उनकी गतिविधियों को सफल नहीं होने देना है।
वाहन रैली बेटी बचाओ तिराहे से आरंभ होकर सिन्धी कॉलोनी, हेमसिंह की परेड, सखी विहार, श्रीकृष्ण कॉलोनी, समाधिया कॉलोनी, तारागंज, दर्जीओली, महाराज बाड़ा होते हुए गांधी मार्केट के सामने स्थित हेमू कालाणी प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई। जहां वाहन रैली में शामिल सभी युवाओं ने शहीदों का स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









