बहन के घर से लौट रहे युवक को कार ने कुचला, मौत
Mar 23 2025
ग्वालियर। बहन के घर से लौट रहे युवक को हिट एण्ड रन में कार सवार ने कुचल दिया। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के इंटक कार्यालय के सामने का है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर सैलून संचालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सैलून संचालक की मौता का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
ग्वलियर थाना क्षेत्र के रानीपुरा निवासी मुकेश सेन पुत्र हरीराम सेन सैलून संचालक है और बीती रात करीब दस बजे के लगभग वह अपनी बहन के यहां से वापस अपने घर आ रहा था। अभी वह इंटक कार्यालय के सामने पहुंचा ही था कि तभी पीछे से आ रही एक कार ने लापरवाही व तेजी से चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि मुकेश को गंभीर चोटे आई। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए पहुंचाया। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
सीसीटीवी से वाहन की तलाश
युवक की मौत के बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज से पता चला है कि आरोपी वहन एक कार थी और उसका नंबर एमपी 07 जेडएच 8056 है। अब पुलिस कार के नबर पर आरोपी की तलाश कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









