आईकॉम में विदेशी मेहमानों का किया नागरिक अभिनंदन

Mar 23 2025

ग्वालियर। इंटरनेशनल सेंटर ऑफ मीडिया एक्सीलेंस (आईकॉम) पर विदेशी मेहमानों का नागरिक अभिनंदन एवं पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित किया गया। समारोह कै मुख्य अतिथि संयुक्त राष्ट्र के पूर्व राजनीतिक मामलों के अधिकारी संजर मसाडिकोव थे। किर्गिजस्तान के प्रसिद्ध व्यवसायी उलान उमेटोव विशिष्ट अतिथि थे। अध्यक्षता सेंटर डायरेक्टर डॉ. केशव पाण्डेय ने की। 
कार्यक्रम में भारतीय, संस्कृति, सभ्यता, धर्म, इतिहास के बारे में सकारात्मक संवाद किया गया। शहर के प्रमुख शिक्षाविद एवेंजल एथिअल की पुस्तक पॉवर ऑफ इंग्लिश स्पीकिंग का अतिथियों ने विमोचन किया। सीके शर्मा ने अतिथियों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। सेंटर डायरेक्टर डॉ. केशव पाण्डेय ने शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया। महेश मुदगल ने कार्यक्रम का संचालन और दीपक तोमर ने आभार व्यक्त किया।