ज्योतिष सम्मेलन शुरू, 108 विद्वान शामिल हुए

Mar 23 2025

ग्वालियर। भारतीय ज्योतिषीय विज्ञान परिषद चेन्नई, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट ग्वालियर और जय गणपति ज्योतिष जनकल्याणक समिति ग्वालियर के तत्वावधान में दो दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन आईआईटीटीएम के सभागार में किया गया जिसमें देश भर के 108 ज्योतिष विद्वानों ने भाग लिया। सम्मेलन के सर्वप्रथम सत्र में ग्वालियर चैप्टर एवं अन्य चैप्टर के फैकल्टी और विशारद छात्रों ने व्याख्यान के साथ प्रस्तुति दी, जिनमें प्रमुख सुभाष शर्मा चैप्टर चेयरमैन नोएडा, धर्मेन्द्र भारद्वाज, प्रेमबंधु शुक्ला, आरती शर्मा, अनुपम ठाकुर, जय लक्ष्मी साहू, नीलम गोयल और पल्लवी त्रिपाठी नोएडा ने हस्त रेखा पर विशेष व्याख्यान दिए।अध्यक्षता प्रदीप चतुर्वेदी ने की। कार्यक्रम के पश्चात ऑल इंडिया लेवल की इकाई की एनसीएस बैठक का आयोजन, किया गया।
इस मौके पर प्रमेन्द्र चतुर्वेदी, केके चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र भारद्वाज, अलका धवन, कृणाल गडकरी, आरती शर्मा, जितेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।