6वें स्थापना दिवस पर रोटी मशीन एवं शीतल शव संरक्षण कक्ष दान किया
Mar 23 2025
ग्वालियर। फूड फॉर नीडी ने अपने 6वें स्थापना दिवस पर ग्वालियर सेवा भाव समिति को रोटी मशीन एवं रेडक्रॉस सोसाइटी को शीतल शव संरक्षण कक्ष दान किया। फूड फॉर नीडी की सहयोगी संस्था ग्वालियर सेवा भाव समिति कई वर्ष से जयारोग्य परिसर में मरीजों के परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था करती है। इस सेवा को और गति प्रदान करने के लिए फूड फॉर नीडी ने इस रोटी मशीन को दान किया है।
वहीं गर्मी में शव संरक्षण हेतु एक शीतल मशीन भी रेडक्रॉस सोसाइटी को दान की। जिससे मृतक के परिजनों को इंतजार के समय सहूलियत मिलेगी। संस्था के सदस्य प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि कोरोना काल में रोपा गया पौधा आज बड़े वृक्ष का स्वरूप ले चुका है। संथा के सैकड़ों कार्यकर्ता और हजारों दान दाताओं के बल पर आज संस्था ने 5 वर्ष पूर्ण कर 6वें वर्ष में प्रवेश किया है। संस्था द्वारा लाखो लोगों को भोजन, 4 हजार से ज्यादा लोगो को रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्त उपलब्ध कराया है। इसके अलावा संस्था शैक्षणिक एवं पशु सेवा में भी कार्य करती है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, जेएएच अधीक्षक सुधीर सक्सेना, रवि गुप्ता, सतीश अग्रवाल, रमेश गोयल, विकास हरलालका, सुशील सुराणा, उदित चतुर्वेदी, पंकज साहनी, विशाल कुकरेजा आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









