अचलनाथ गार्डन में खाटू बाबा के भजनों पर झूमें श्रद्धालु

Mar 22 2025

ग्वालियर। झांसी रोड साइंस कॉलेज के सामने स्थित अचलनाथ गार्डन में श्रद्धालु श्याम दरबार में हाजिरी लगाकर भजनों पर झूमें। इस मौके पर श्याम बााब को 56 भोग लगाए गए। 
समस्तीपुर से आई भजन गायिका रेशमी शर्मा, जयपुर से आए सोमानी, ग्वालियर के आशीष शर्मा, अतुल पारीक, ऋषिका ठाकुर ने श्याम भजनों की समधुर प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को आनंदित किया। इस मौके पर पीयूष जायसवाल, गगन अग्रवाल, रवि चौबे, सार्थक लालू, चेतन समैत हजारों भक्त मौजूद रहे।