नदी संरक्षण के अभियान को जन आन्दोलन बनाना होगा: मुन्नालाल गोयल
Mar 22 2025
ग्वालियर। सामाजिक संस्था रमन शिक्षा समिति द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर वैसली नदी मुरार में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, डॉ. केशव पांडे, सुशील बरुआ, धर्मेंद्र दीक्षित, श्रीमती प्रीति वाजपेयी एवं हरिओम गौतम उपस्थित थे।
इस अवसर पर डॉ. केशव पाण्डेय ने कहा कि जल ही जीवन हैं, जल का संरक्षण हम सभी को मिलकर करना है। पूर्व विधायक मुन्नालाल ने कहा कि जल संरक्षण एवं नदी संरक्षण को हमे जन आन्दोलन बनाना होगा। उन्होंने बताया कि ग्वालियर शहर की एकमात्र नदी जो कुछ वर्षों पूर्व नाले में तब्दील हो गयी थी, उसे जन सहयोग से पुन: नदी रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। सुशील बरुआ ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण का महत्व बताया। हरिओम गौतम ने जल संरक्षण हेतु किये जा रहे कार्यों को बताते हुए कहा कि पानी जीवन का स्रोत है। तथा पानी हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। संस्था के वालियन्टरों द्वारा श्रमदान कार्य किया गया एवं विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे नदी के किनारे पर लगाए गये।
इस अवसर पर परमानंद श्रीवास, रामदास माहौरर, भानू वाजपेयी, प्रीति मिश्रा, लाखन सिंह, आदित्य बाथम, रिंकी सोनवार, पलक पाल, नितिन मंडेलिया, अंकुश बनोरिया, मोहित पाल आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









