ब्राह्मण सामूहिक विवाह के पंजीयन 30 तक होंगे

Mar 22 2025

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वावधान में अक्षय तृतीया 29 अप्रैल को ग्वालियर में होने वाले निशुल्क तृतीय ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन के पंजीयन 30 मार्च तक प्रधान कार्यालय ऊंटपुल किताब घर के पास जिंसी नाला पर नि:शुल्क होंगे। इस संबंध में 23 मार्च को सकल ब्राह्मण महासमिति के पदाधिकारियों की बैठक प्रधान कार्यालय पर दोपहर एक बजे होगी जिसमें सभी को दायित्व सौंपे जाएंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी श्याम बाबू शर्मा ने दी।