कैंसर चिकित्सालय द्वारा जागरूकता सत्र आयोजित

Mar 22 2025

ग्वालियर। कैंसर चिकित्सालय द्वारा जमना ऑटो इंडस्ट्रीज मालनपुर में जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नीलम दीक्षित ने महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक किया। इसी तरह जमना ऑटो के जनरल मैनेजर एनएम क्यू शमसी ने कहा कि सभी महिलाओं को नवीन योजनाओं के बारे में पता होना चाहिए। इसी तरह चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश शाक्य ने सामान्य बीमारियों से बचने की सलाह दी और स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए जागरूक किया। डॉ. अनीता अग्रवाल ने सर्वाइकल, ब्रेस्ट एवं हेड एण्ड नेक कैंसर के विशिष्ट लक्षणों पर जानकारी दी। 
इस अवसर पर विशेष रूप से डॉ. अनीता अग्रवाल, डॉ. सीमा गुर्जर, अचेन्द्र सिंह कुशवाह, प्रियांशी पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।