एलएनआईपीई मेें संडे ऑन साइकिल 23 मार्च को
Mar 22 2025
ग्वालियर। प्रधानमंत्री के फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज और मोटापे से लडऩे के दृष्टिकोण के अनुरूप, युवा मामले और खेल मंत्रालय, फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव साइकिलिंग संडे को जनभागीदारी आंदोलन बनाना अभियान का आयोजन कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य दैनिक जीवन के एक हिस्से के रूप में साइकिलिंग को बढ़ावा देना, एक स्वस्थ जीवन शैली और पर्यावरण चेतना को प्रोत्साहित करना है।
भारतीय शारीरिक शिक्षा महासंघ के सहयोग से साईं फिट इंडिया प्रभाग ने 23 मार्च रविवार को संडे ऑन साइकिल नामक एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की योजना बनाई है। जिसमें ग्वालियर और शिवपुरी इस कार्यक्रम के लिए चुने गए हैं।
शारीरिक शिक्षा और खेल प्रशिक्षण के लिए एक प्रमुख संस्थान के रूप में एलएनआईपीई की स्थिति को देखते हुए, यह इस पहल के उद्घाटन समारोह के लिए आदर्श स्थल के रूप में काम करेगा। एलएनआईपीई की भागीदारी प्रशिक्षु पीईटीएस और आम जनता के बीच फिटनेस और स्वास्थ्य के संदेश को बढ़ावा देने में मदद करेगी ताकि साइकिलिंग को एक स्थायी फिटनेस अभ्यास के रूप में अपनाया जा सके।
एलएनआईपीई में आज 23 मार्च रविवार को सुबह 6:30 बजे सन्डेज ऑन साइकिल नामक एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का आयोजन संस्थान में किया जा रहा है। जिसमें आयोजन का समन्वय साईं के सहायक निदेशक सर्वदे अजय नामदेव द्वारा हरा झंडी दिखा कर प्रारंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर अजय नामदेव, प्रो. एमके सिंह, डॉ संजीव यादव, डॉ.गौरव सुनोत्रा, जनसंपर्क अधिकारी सागर यादव आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









