देवेश पंजाबी ने बढ़ाया ग्वालियर का मान

Mar 22 2025

ग्वालियर। रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय लखनऊ में सविष्कार के सहयोग से विज्ञान और तकनीकी के महासंगम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विवेका व अनुभूति की थीम पर 25 से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न जिलों से आए विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भौतिक विज्ञानी एवं आईआईटी कानपुर के पद्मश्री प्रोफेसर एचसी वर्मा उपस्थित रहे। 
ग्वालियर के देवेश पंजाबी जो वर्तमान में रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय लखनऊ में कंप्यूटर साइंस में स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं, ने इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देवेश ने कार्यक्रम संयोजक के रूप में अपने विशेष कार्यनिष्ठता का परिचय दिया, जिसके लिए उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विश्वविद्यालय, बल्कि उनके गृहनगर ग्वालियर का भी नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर देवेश पंजाबी ने कहा, इस आयोजन का हिस्सा बनकर मुझे बेहद गर्व महसूस हो रहा है। यह सफलता मेरे माता-पिता, शिक्षकों और टीम के सहयोग से संभव हो पाई।
देवेश पंजाबी की यह उपलब्धि ग्वालियर के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। विज्ञान और तकनीकी में उनकी रुचि और मेहनत ने यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से कोई भी विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकता है।