श्री पीर साहेव राजा बाक्षर महाराज का 309वां तीन दिवसीय उर्स आज से

Mar 21 2025

ग्वालियर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री पीर साहेब राजे बाक्षर महाराज की दरगाह पर उर्स-शरीफ महोत्सव का आयोजन मनाया जाएगा। उक्त जानकारी संजय इताफेने प्रेसवार्ता में दी। 
संजय इताफेने बताया कि आज शनिवार 22 मार्च को सुबह 5 बजे शहनाई वादन, झण्डा पूजन, एवं चूना एवं प्रात 9 बजे से बाबा की मजार पर 11 ब्रहाम्णों द्वारा बाबा का रूद्र अभिषेक एवं ब्रहाम्ण भोजन, सांय काल 6 बजे से संत ढोलीबुआ महाराज द्वार कीर्तन एवं रात्रि 9 बजे भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। 
 रविवार 23 मार्च को  सुबह 5 बजे शहनाई वादन एवं प्रात 9 बजे से बाबा की मजार पर 11 ब्रहाम्णों द्वारा बाबा का रूद्र अभिषेक एवं बाबा की आरती विशाल भण्डारे का आयोजन एवं सांयकाल 6 बजे से बाबा की शान में कब्बालों द्वारा दरबारे मेहेफील का आयोजन किया जावेगा।
सोमवार 23 मार्च को प्रात 9 बजे बाबा की मजार पर संदल गुशल एवं कुल का  छीटा एवं बाबा के जायरिनों द्वारा बाबा की गुदडी की जियारत एवं दोपहर 2 बजे आरती एवं फकीरों को लंगर बाटा जायेगा। सांयकाल 7 बजे बाबा के जायरिनों/अकिदतमदों द्वारा चादर-शरीफ चल समारोह मंशूरशाह बाबा की दरगाह गोरखी महाराज बाडा से प्रारम्भ होगा। एवं रात्रि 8 बजे बाबा की मजार पर चादर चढाई जावेगी। एंव सलीम झंकार द्वारा कव्वालीयों का आयोजन किया जावेगा जो देर रात तक चलेगा। रात्रि 8.30 बजे बाबा की महाआरती एवं अबीर, फूल लुटाया जावेगा।
प्रेसवार्ता में संजय इताफे, सुरेश शर्मा, पुनीत इताफे, बीएस इताफे आदि मौजूद रहे।