ज्योति अग्रवाल बनी वैश्य विकास परिषद की अध्यक्ष

Mar 21 2025

ग्वालियर। वैश्य विकास परिषद की नवीन कार्यकारिणी का गठन एक निजी होटल में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से ज्योति अग्रवाल को अध्यक्ष सचिव अंजू जैन और कोषाध्यक्ष मंजू सिंघल को बनाया गया। आयोजन में वैश्य विकास परिषद् के मार्गदर्शक मंडल के रूप में अशोक अग्रवाल और राजेंद्र जैन रहे।
कार्यक्रम में अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने शपथ के दौरान कहा की वैश्य समाज में संपर्क और सहयोग के साथ जो एक ईंट और एक रूपये की परिपाटी रही है उसको फिर से शुरू किया जाये और वैश्य बंधु इस संगठन में सदैव एक दूसरे के सु:ख दु:ख में खड़े रहेंगे। समाज हित के कल्याण के लिए वर्ष भर निरंतर कार्य करते रहेंगे। 
वैश्य विकास परिषद में कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर रश्मि अग्रवाल एवं भारती गुप्ता, सहसचिव सृष्टि अग्रवाल, नेहा गोयल, सहकोषाध्यक्ष कीर्ति जैन, ग्रीटिंग चेयरपर्सन साधना अग्रवाल, तनूजा अग्रवाल एवं मधु गोयल को प्रचार मंत्री बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन गिर्राज दानी ने किया। इस अवसर पर हाउजी, गेम्स और अंताक्षरी भी खिलाई गयी, साथ ही टैलेंट शो में किसी ने भजन सुनाया तो किसी ने कविता साथ ही फूलों की होली भी खेली गयी और सचिव अंजू जैन के आभार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर कमलकिशोर गुप्ता, रामरतन गर्ग, नेमीचंद जैन, आशीष जैन, महावीर गुप्ता, गिर्राज दानी, प्रभुदयाल गुप्ता, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।