क्लिनिक के बाहर डॉक्टर का इंतजार कर रहे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत
Mar 21 2025
ग्वालियर। डॉक्टर की क्लिनिक पर दवा लेने गए बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत से मौत हो गई। बुजुर्ग बाबन पाएगा निवासी मुनीर बेग बीमार थे और नई सडक़ शांति नगर में डॉक्टर की क्लिनिक पर दवा लेने आए थे। क्लिनिक बंद होने के चलते वे बाहर पटिया पर बैठकर इंतजार कर रहे थे। इस दौरान अटैक आ गया।
सोशल मीडिया पर शुक्रवार सुबह से 37 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बुजुर्ग डॉक्टर की क्लिनिक के बाहर चबूतरे पर बैठे हुए थे। तभी अचानक वे एक ओर झुकने लगे और उन्होंने सीने पर हाथ रखा। कुछ सेकेंड तक वे एक हाथ के सहारे टिके रहे, लेकिन फिर वहीं पत्थर पर लेट गए। कुछ देर तक उनके हाथ-पैर हिलते दिखे, लेकिन फिर वे बिल्कुल शांत हो गए। उन्हें इस तरह गिरता देख आसपास के लोग तुरंत वहां इक_ा हो गए और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह पहला मामला नहीं है। जब किसी को बैठे-बैठे हार्ट अटैक आया हो। इससे पहले भी इस तरह की मामले सामने आ गए है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









