सरदार वल्लभ भाई पटेल कैपिटल्स बनी रविदास मण्डल प्रीमियर लीग विजेता

Mar 21 2025

ग्वालियर। संत रविदास मण्डल द्वारा होली के अवसर पर एक अनोखा आयोजन होली के रंग क्रिकेट के संग किया गया। जिसमें संत रविदास मण्डल की 8 टीमों ने क्रिकेट की पिच पर अपनी प्रतिभा का रंग बिखेरा। 
आयोजन की जानकारी देते हुए मण्डल अध्यक्ष लवी प्रकाश खण्डेलवाल ने बताया कि क्ररूक्करु का फाइनल मुकाबला सरदार वल्लभ भाई पटेल कैपिटल्स एवं बाबा साहब अंबेडकर क्रिएटर्स के बीच खेला गया। जिसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें बाबा साहब अंबेडकर क्रिएटर्स ने अपने निर्धारित 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 89 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें मनु तोमर ने 40 और अजीत किरार ने 10 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल कैपिटल्स ने 7.3 ओवर में निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें शुभम तोमर ने 35 रन और नीरज झा ने 14 रन बनाए। इस तरह सरदार वल्लभ भाई पटेल कैपिटल्स ने टीम ओनर एवं खिलाड़ी रहे पार्षद सुरेन्द्र चौहान जी एवं कप्तान लाल सिंह पाल जी के नेतृत्व में क्ररूक्करु प्रतियोगिता जीत ली। मैन ऑफ द मैच शुभम तोमर को दिया गया एवं मैन ऑफ द सीरीज मन्नु तोमर को घोषित किया गया। टूर्नामेंट में एकमात्र हाफ सेंचुरी विजेता टीम के खिलाड़ी अजय भदौरिया जी द्वारा सेमीफाइनल मैच में लगाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल जी उपस्थित रहे. साथ ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल जी, केशव पांडे जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशन मुद्गल जी, अशोक शर्मा जी, जीवाजी क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र सेठ जी, सचिव संजय वर्मा जी, सभी जिला पदाधिकारीगण एवं सभी मण्डलों के अध्यक्षगण एवं संत रविदास मण्डल के ज्येष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।