अपराधियों को ढूंढने में मदद करता है फोटोग्राफ का छायाचित्र:आईजी सांघी
Mar 21 2025
ग्वालियर। क्राइम के अपराधियों को ढूंढने में मदद करता है फोटोग्राफरों का छायाचित्र। पुलिस जब कार्रवाई करती हे तो अपराधियों को खोजने के लिए फोटोग्राफर के लिए हुए छायाचित्रों देखकर उन अपराधियों को पकडऩे में बहुत आसानी होती है। जिस तरह फोटोग्राफर दुनिया की तस्वीर में रंग भरते हैं उसी तरह आपके जीवन में रंग भरते रहे।
यह बात मुख्य अतिथि डीआईजी अमित सांघी ने अचलेश्वर रोड स्थित जीवायएमसी मैदान में आयोजित ग्वालियर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के होली मिलन कार्यकम में संबोधित करते व्यक्त किए। मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर डॉ शोभा सिकरवा एवं चेंबर ऑफ कमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल मौजूद थे।
महापौर डॉ.शोभा सिकरवार ने कहा कि फोटोग्राफर भाई हमारे परिवार की यादों को एक सूत्र में बांधकर रखता है। फोटो ही परिवार की पुरानी यादें ताज करता है। फोटोग्राफर के बिना दुनिया अधूरी है, क्योंकि आपके फोटो की छाया चित्र के बिना शादी, पार्टी अन्य शुभकार्य अधूरे हे।
वही प्रवीण अग्रवाल जी ने कहा कि में संस्था के साथ सदैव जन प्रतिनिधि के रुप साथ खडे रहूंगा।
ग्वालियर फोटोग्राफर एसोसिएशन का होली मिलन समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान श्रीगणेश जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। वही अतिथियों ने होली मिलन में लकी ड्रॉ निकालकर विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए।
संस्था के लगभग 400 फोटोग्राफर्स ने होली मिलन समारोह में एक दूसरे को चंदन गुलाल लगाकर बधाई दी। फोटोग्राफर भाइयों ने फूलों के साथ गुलाल और रंगों के साथ संगीतकारों के स्वरों से होली के भजनों पर जमकर नृत्य कर झूमे। वही अतिथियों को भी चंदन का तिलक लगाकर फूलों से होली खिलाई।
इस दौरान ग्वालियर फोटोग्राफर एसोसिएशन के मनोज राजपूत, जतिन बोहरा, प्रदीप बहिरानी, लवेश सांघी, पंकज मार्शल, विनोद आर्य, शुभम सोलंकी, अशोक गावर आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









