वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान की नई टीम ने ली सेवा की शपथ

Mar 20 2025

ग्वालियर। वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान हजीरा क्षेत्र के सीनियर सिटीजन डे-केयर सेन्टर पर बुजुर्गों की नई टीम ने बुजुर्गों की सेवा की शपथ ली। टीम को परमानंद त्यागी ने शपथ दिलाई।
नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष रमेश पटेल, महामंत्री रघुनाथ सिंह तोमर, मंत्री प्रकाश पटेल, संयुक्त मंत्री सुदीप कटारे, कोषाध्यक्ष शम्भू दयाल शर्मा, संयुक्त अध्यक्ष रामधुन नरवरिया, उपाध्यक्ष हरी सिंह नरवरिया, मीडिया प्रभारी, केके तिवारी, प्रवक्ता कमल पटेल आदि ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारी के रूप में शपथ ली।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज में सेवा का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। एक ओर जीवन की आपाधापी से सेवानिवृत्त होकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का संकल्प वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा लिया जाता है, वहीं दूसरी ओर शारीरिक क्षमता से वे अपने सहयोगियों का सहयोग करते हैं। 
वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के संस्थापक भूपेन्द्र जैन ने कहा कि 21 वर्षों से हम ना सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों की सेवा कर रहे हैं। बल्कि वरिष्ठ नागरिकों को एक मंच पर लाकर समाज के विभिन्न प्रकल्पों में जोड़ा है। 
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के एमके जैन, डॉ. मुकेश जैन ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन वाईके मंसूरी ने किया।