आईजी बीएसएफ की हार्ट अटैक से मौत
Mar 20 2025
ग्वालियर। बीएसएफ अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में कविता पाठ कर रहे आईजी राजेश शर्मा को हार्ट अटैक आ गया। उनकी तबियत खराब होते ही उनके साथी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि जिस समय उन्हें हार्ट अटैक आया था वह बीएसएफ अकादमी में आयोजित कल्चरल कार्यक्रम में कविता पाठ कर जवानों को बता रहे थे कि इंच इंच कट जाना किंतु 1 इंच भी पीछे मत हट जाना, कविता की पंक्ति पूरी नहीं हो पाई। उससे पहले ही उन्हें अटैक आ गया।
आईजी राजेश शर्मा गुना के हनुमान चौराहे पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के रहने वाले है और उनका अंतिम संस्कार गुना में किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









