किरार समाज का होली मिलन समारोह आयोजित

Mar 20 2025

ग्वालियर। गाँधी रोड़ स्थित किरार भवन पर किरार समाज द्वारा होली मिलन समारोह किया गया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव का केक काटकर जन्मदिन मनाया व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
कार्यक्रम में समाज बंधुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा कहा कि जो संगठन में ही शक्ति है इसलिए सभी बंधु  संगठित रहें। होली मिलन समारोह में प्रेम सिंह राजपूत, रविन्द्र सिंह राजपूत, मानसिंह राजपूत, संजय यादव, मनोज सिंह राजपूत, गजराज सिंह किरार, रघुनाथ सिंह यादव, राकेश सिंह राजपूत, लाला किरार, अनेक सिंह राजपूत, गजेन्द्र सिंह राजपूत, नरेन्द्र किरार, डॉ. परशराम राजपूत व किरार समाज के अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।