राघव ऋषि की भागवत कथा 21 मार्च से

Mar 20 2025

ग्वालियर। ऋषि सेवा समिति द्वारा गोयल परिवार के सहयोग से माधव मंगलम गार्डन में आज 21 मार्च शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा से पूर्व शुक्रवार सुबह 9.30 बजे करौली मंदिर नयाबाजार से  कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल माधव मंगलम गार्डन पहुंचेगी, तत्पश्चात कथा आरंभ होगी। कथा व्यास बनारस से च्योतिष विद्वान राघव ऋषि होंगे। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक रामबाबू अग्रवाल ने दी।