जैन मिलन प्रीमियर क्रिकेट लीग 23 से

Mar 20 2025

ग्वालियर। जैन मिलन ग्वालियर के तत्वाधान में 23 मार्च रविवार शाम 4 बजे से होली मिलन समारोह एवं क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन जीवाजी क्लब के टर्फ ग्राउंड में किया जाएगा। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भूपेन्द्र जैन, प्रदेश अध्यक्ष कैट, विशिष्ट अतिथि गोविंद देवड़ा द्वारा किया जायेगा। वही महिला एवं पुरुष वर्ग में जीतने वाली टीम को पुरुस्कार भी दिए जाएंगे। 
जैन मिलन ग्वालियर संस्था के अध्यक्ष मुकेश जैन, सचिव रोहित जैन एवं प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि दूधिया रोशनी में फुलरंग बिरंगी ड्रेस में 4 टीम पुरुष वर्ग एवं 2 टीम महिला वर्ग भाग लेंगी। हर मैच सात-सात ओवर का टेनिस बॉल से होगा। मैच स्क्रीन पर भी दिखाया जाएगा। 
छह टीमें होंगी, जिनके कप्तान इस प्रकार हैं। रेशम तारा रिजॉर्ट लीजेंड के कप्तान दीपक, जेके टायर एवेंज की कप्तान नीलिमा, बीआईएमआर चैलेंजर्स के कप्तान अनुराग, जेके टायर किंग्स सेवन के कप्तान नीरज, टीम रवि इलेक्ट्रोनिक्स फाइटर्स के कप्तान रवि जैन साथ ही टीम 3 एम कार केयर स्टूडियो डेयरडेविल्स की कप्तान मोनिका होगी। मैच के अलावा होली मिलन में बच्चों और महिलाओं के रंगों के साथ विभिन्न गेम्स भी आयोजित किए जाएंगे।