चैंबर ऑफ कॉमर्स ने 75 नए सदस्यों को बांटे प्रमाण-पत्र

Mar 20 2025

ग्वालियर। मप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के हाल ही में बने 75 नवीन सदस्यों को सदस्यता प्रमाण-पत्र का वितरण चेम्बर भवन में किया गया। नवीन सदस्यगणों को सदस्यता प्रमाण-पत्र के साथ-साथ एमपीसीसीआई-लैपल पिन सहित संस्था द्वारा प्रकाशित अर्थवार्ता व रेलवे समय-सारणी का वितरण भी किया गया। 
इस अवसर पर चेम्बर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि संस्था द्वारा व्यापारिक-औद्योगिक हित को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से नवीन सदस्यों को अवगत कराया। इस अवसर पर हेमन्त गुप्ता, पवन कुमार अग्रवाल, संदीप नारायण अग्रवाल, पारस जैन, संजीव अग्रवाल, महेन्द्र साहू, मुकेश सांघी, अरुण कुमार गुप्ता, सुशांत सिंघल, धर्मेन्द्र जैन, संजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, रामकुमार गोयल व बृजेश गुप्ता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीपक अग्रवाल द्वारा किया गया।