समाज की प्रेरणा का केंद्र है श्री काशी बाबा:जयप्रकाश राजौरिया

Mar 20 2025

ग्वालियर। बेहट में स्थित प्रजापति समाज के आराध्य देव काशी बाबा देव सरकार के मेला समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने पहुंचकर दर्शन कर पूजन अर्चन किया। श्री काशी बाबा मंदिर पर रामेश्वर भगत एवं रामअवतार भगत ने श्री राजौरिया का अंगवस्त्र, नारियल एवं पुष्पमाला पहनकर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, पूरन सिंह प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, रामबाबू प्रजापति, अखिल राजोरिया, मुलायम सिंह यादव, पारस शिवहरे, संदीप देव विशेष रूप से उपस्थित थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने काशी बाबा महाराज के दर्शन के बाद कहा कि काशी बाबा समाज की प्रेरणा का केंद्र है। समाज के लोग इसी तरह अनुशासित तरीके से सैकड़ो साल से मेले में आ रहें। इस अवसर पर उन्होंने श्री काशी बाबा की प्रसादी भी ग्रहण की।
मेला समारोह में ग्वालियर चंबल संभाग सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि स्थानों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन बड़ी श्रद्धाभाव के साथ शामिल होकर पूजन अर्चन किया। 
भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के आगमन पर काशी बाबा देवस्थान ट्रस्ट के पूरन सिंह प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, सुरेश प्रजापति, रामबाबू प्रजापति, कमलेश फौजी, होतम सिंह प्रजापति, पुत्तू सिंह प्रजापति, महेश प्रजापति, मोहन कुमार गोले, गोपाल प्रजापति, आदराम प्रजापति, रामहेत प्रजापति, दिनेश प्रजापति, आकाश प्रजापति सहित अन्य समाजसेवी थे।