सनातन धर्म मंदिर में रंगपंचमी उत्सव हुआ

Mar 19 2025

सनातन धर्म मंदिर के अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल (लल्ला) और कोषाध्यक्ष राकेश बंसल ने बताया कि परंपरागत रूप से भगवान चक्रधर और भगवान अचलनाथ ने परस्पर होली खेली। दस अवसर पर भगवान चक्रधर और गिरिराजधरण का पारंपरिक श्रृंगार भी किया गया। नगर भ्रमण के दौरान भगवान अचलनाथ, भगवान चक्रधर और गिरिराजधरण के साथ होली खेलने के लिए सनातन धर्म मंदिर पधारें। वहां भगवान चक्रधर की ओर से उनका स्वागत कार्यकारिणी सदस्य और श्रद्धालु ने किया था।
बाबा अचलनाथ के साथ पधारे भक्तों का स्वागत गुलाल लगाकर व फूलों से होली खेलकर किया। साथ ही सभी भक्तों की अगवानी केशरयुक्त ठंडाई के साथ की गई। यहां लगभग 3000 गिलास ठंडाई की व्यवस्था की गई।