होली प्रेम एवं उल्लास का त्यौहार है: महापौर सिकरवार
Mar 19 2025
ग्वालियर। होली का त्यौहार हमारे जीवन में प्रेम और उल्लास का त्यौहार है। हम आपसी लडाई को भुलाकर, किसी भी प्रकार की नाराजी को दूर करके होली पर दुश्मन से भी गले लगते हैं। जीवन में अगर प्रतिदिन होली जैसा माहौल हो तो हम सदैव सुख समृद्धि से अपना दिन व्यतीत कर सकते हैं। यह बात महापौर ग्वालियर डॉ. शोभा सिकरवार ने कैट महिला विंग द्वारा आयोजित सखियों संग सतरंगी होली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। इस अवसर पर उपस्थित एएसपी श्रीमती सुमन गुर्जर ने कहा कि महिलाओं का व्यापार में सक्रिय होना और सफल होना, एक चुनौतीपूर्ण कार्य हैै।
सर्वप्रथम रासलीला का आयोजन हुआ, लक्की ड्रा निकाला गया अन्त में चटपटी चाट का स्वाद सभी ने लिया। कार्यक्रम का संचालन सचिव सुभांगी चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर भूेपेन्द्र जैन, अजय प्रिन्सी मंगल, डॉ. गरिमा वैश्य, साधना शाडिल्य, रीना गांधी, राखी गुप्ता, रानी गुप्ता, ज्योति गोले, कविता जैन, निधि अग्रवाल, बबिता डाबर उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









