जौहरी ने राज्यसभा सांसद अशोक सिंह को दो सूत्रिय मांग पत्र दिया

Mar 19 2025

ग्वालियर। समाजसेवी ओर राष्ट्रीय शसक्त आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार एवं आरटीआई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी ने राज्यसभा सांसद अशोक सिंह के निवास पर भेंटकर मध्यप्रदेश के विकलांग जनों का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा सांसद अशोक सिंह को दो प्रमुख मांगे उठाए जाने को लेकर पत्र दिया।
जौहरी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 2016 नि:शक्तजन एक्ट विकलांग जनों पर आमजन एवं पुलिस ओर अधिकारियों ही नहीं समाज में भी विकलांग जनों के साथ अनेतिक अत्याचार, दुर्व्यवहार एवं उत्पीडऩ किए जाने पर अंकुश लगाये जाने हेतु बनाया गया था। जो कि आज दिनांक तक मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लागू नहीं किया गया। जिसके चलते आज प्रदेश के विकलांगजनों के साथ आमजन का अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है। 
आज हर विकलांग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है जहां तक किसी भी पुलिस थानों में विना ऊपरी दबाव के एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है मगर नि:शक्तजन एक्ट अधिनियम की धारा 92 के तहत दर्ज नहीं करते हूए सामान्य धाराओं में दर्ज की जाती है। जौहरी ने बताया कि आज आसमां को छूती हुई मंहगाई के चलते विकलांग जनों की इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि कर 1562 रुपए प्रतिमाह विकलांग जनों को दिये जाने का आदेश मध्यप्रदेश सरकार को 2023 सितंबर माह में इन्दौर उच्चतम न्यायालय की डबल बेंच ने आदेश दिया था। जिसकी भी मध्यप्रदेश सरकार अवमानना करती चली आ रही है। आज दिनांक में भी मध्यप्रदेश सरकार ऐसी महंगाई के चलते मात्र 600 रुपए पेंशन बह भी समय पर सभी विकलांग जनों को नहीं दे रही है। इन दोनों मुद्दों को राज्यसभा में प्रमुखता से उठाये जाने का पूर्ण भरोसा राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने जौहरी को दिया।