मुख्यमंत्री ने लघु उद्योग भारती के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया
Mar 19 2025
ग्वालियर। मप्र के एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप के नेतृत्व में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर संगठन द्वारा उद्योग संबंधी विभिन्न विषय जिसमें दोहराकर, स्टांप ड्यूटी, मंडी टैक्स, पुराने उद्योगों को सोलर पर सब्सिडी, राइस मिल को पिछले 2 वर्षों से बकाया मिलिंग राशि का भुगतान जैसे अनेक विषयों को रखा गया।
जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा मंडी टैक्स का विषय जो की पूर्व से उनके संज्ञान में था उस पर तुरंत आदेश जारी करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही अन्य विषयों पर शीघ्र ही अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर निराकरण का संगठन को आश्वासन दिया गया।
वहीं संगठन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा इस बात की प्रशंसा व्यक्त की गई की संगठन द्वारा प्रतिवर्ष प्रतिपदा में कैलेंडर प्रकाशित करता है। यह जानकारी संगठन के पीआरओ राजीव वैश्य ने दी। प्रतिनिधि मंडल में जितेंद्र गुप्त, अरुण सोनी, अरविंद मनोहर काले, श्रीमती सीमा मिश्रा,विनोद नायर उपस्थिति रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









