श्रवण संस्कृति परमार्थ संस्थान ने मनाया होली मिलन

Mar 19 2025

ग्वालियर। श्रवण संस्कृति परमार्थ संस्थान ग्रेटर ग्वालियर के द्वारा दानाओली स्थित दिगंबर जैन वरैया मंदिर जैन भवन में पारसनाथ विधान एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि सर्व प्रथम संस्था के पंडित भरत जैन विरागी ने मंत्रो के साथ भगवान जिनेंद्र का कलशों से अभिषेक पुण्यार्जक, इंद्र मुकेश जैन, रमजान जैन एवं पवन बॉबी जैन ने किया। वही महिलाओं ने मंगल कलश की स्थापन मंडप पर की। पंडित भरत जैन विरागी द्वारा सभी को बताया गया के जब तक पूज्य नहीं बने हैं तब तक पूजा भक्ति के माध्यम से ही हम मुक्ति के रास्ते पर चल सकते हैं।
प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि श्रवण संस्कृति परमार्थ संस्थान ग्रेटर ग्वालियर की महिलाओं ने होली के भजनों ओर रंगों पर गेम्स खेलकर होली मिलन मनाया। महिलाओं ने एकदूजे को गुलाल के रंगों से तिलक लगाकर भजनों पर नृत्य किया। वही महिलाओं ने होली रंगों के ऊपर प्रश्नमंच पूछकर पुरुस्कार दिए।