जैन मिलन 2 का क्षेत्रीय अधिवेशन 29 से

Mar 18 2025

ग्वालियर। मानव सेवा और धार्मिक प्रभावन में अग्रणी जैन धर्म की सबसे बड़ी संस्था भारतीय जैन मिलन क्षेत्र 2 के आतिथ्य में 38वां वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन 29-30 मार्च को होने जा रहा है। जैन सिद्धक्षेत्र सोनागिर स्थित विशाल धर्मशाला में होने वाले इस सम्मेलन में संस्था की 107 शाखाओं के करीब 1500 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न शाखाओं को उनकी उपलिब्ध के लिए अवार्ड भी प्रदान किए जाएंगे। अधिवेशन की तैयारियों को लेकर एक बैठक भी हुई। 
अधिवेशन का शुभारंभ 29 मार्च को दोपहर 2 बजे से 107 शाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री के साथ सदस्यों का स्वागत होगा। दीप प्रज्वलन के बाद हाउजी, तोल मोल के बोल, कपल्स गेम, सरप्राइज गेम, शाखाओं के द्वारा सांस्कृतिक नृत्यों और नाटिकों का मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही लक्की ड्रॉ, भजन संध्या और पदाधिकारियों की अवार्ड सेरेमनी होगी।