व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कैट आपके द्वार कार्यक्रम अप्रैल में
Mar 18 2025
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर टीम के पदाधिकारियों की बैठक जीवाजी क्लब में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन थे। अध्यक्षता रवि गुप्ता ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी अप्रैल माह से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कैट आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित करेगा।
इस आयोजन में प्राप्त होने वाली सभी समस्याओं को जिला प्रशासन, मध्यप्रदेश शासन आवश्यकता पडऩे पर केन्द्र सरकार को प्रेषित की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि कैट के सभी पदाधिकारी प्रतिदिन एक घण्टा संगठन गतिविधियों में देंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए हम हर सदस्य को साथ लेकर ग्वालियर के सभी प्रमुख बाजारों और सभी प्रकार के व्यापारियों को कैट से जोड़ेंगे। इस अवसर पर दिलीप पंजबानी, महामंत्री विवेक जैन ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। बैठक में मयूर गर्ग, मुकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अमित सेठी, अरूण बंसल, अंशुल तपा, दिनेश बंसल, नितिन अग्रवाल मोनू, अशोक अग्रवाल, गोपाल जायवाल, अनिल पुनियानी, प्रतीक अग्रवाल, हरिओम चौरसिया, योगेश अग्रवाल, डॉ. सौरभ खण्डेलवाल आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









