मप्र डिप्लोमा इंजी. एसो. का होली मिलन समारोह आयोजित

Mar 18 2025

ग्वालियर। मप्र डिप्लोमा इंजी. एसो संयुक्त अधिकारी, कर्मचारी मोर्चा एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला एवं संभागीय इकाई के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन अभियंता सदन गोल घर में किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संरक्षक राजेन्द्र सिंह भदौरिया, रविन्द्र सिंह कुशवाह प्रांताध्यक्ष, मोहन सिंह राजावत, संभागीय अध्यक्ष, एवं मुकेश मोर्य प्रदेशाध्यक्ष (अजाक्स) उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सभी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर विजन शर्मा, एपीएस भदौरिया, दिलीप गुप्ता, रजनीश गुप्ता, एपीएस जादौन मुख्य रूप से उपस्थित थे।