सनातन धर्म मंदिर में रंगपंचमी पर फाग महोत्सव 19 मार्च को
Mar 18 2025
ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में रंग पंचमी उत्सव आज बुधवार 19 मार्च को मनाया जाएगा। अध्यक्ष विजय गोयल एवं प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल, राकेश बंसल ने बताया कि रंगपंचमी पर वर्षों से चली आ रही परम्परा का निर्वहन करते हुए भगवान चक्रधर एवं बाबा अचलनाथ होली खेलेंगे। बाबा अचलनाथ नगर भ्रमण करने के बाद भगवान चक्रधर एवं गिरिराजधरण से होली खेलने के लिए सनातन धर्म मंदिर में आएगें, जहां भगवान चक्रधर की ओर से उनका भव्य स्वागत विजय गोयल, रमेश चंद्र गोयल, रविन्द्र चौबे सहित सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य एवं श्रद्धालु करेंगे।
बाबा अचलनाथ के साथ आए सभी भक्तों को गुलाल लगाकर फूलों की होली से स्वागत अभिनंदन किया जायेगा तथा शीतल ठंडाई से अगवानी होगी। इससे पूर्व दोपहर 2 बजे से फाग गायन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान चक्रधर एवं गिरिराजधरण का होली रंगोत्सव का पारंपरिक श्रृंगार होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









