संस्कार भारती का होली मिलन 18 मार्च को

Mar 17 2025

ग्वालियर। संस्कार भारती राष्ट्रोत्थान न्यास और शरद मेहरोत्रा स्मृति न्यास के संयुक्त तत्वाधान में आज 18 मार्च मंगलवार को शाम 4 से 6 बजे तक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 
राष्ट्रोत्थान न्यास के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि नई सडक़ स्थित राष्ट्रोत्थान न्यास भवन के तराणेकर सभागार में आयोजित होली मिलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक दिखाई देगी, जिसके तहत शहर के युवा एवं नवोदित कलाकारों द्वारा फाग जैसे लोकगीत की धुन के साथ  भरतनाट्यम, बांसुरी, सितार नुक्कड़ नाटक आदि की प्रस्तुतियां देखने और सुनने को मिलेंगी।