होली के रंग बॉक्स क्रिकेट के संग 19 मार्च को, 8 टीमों में होगी भिड़त
Mar 17 2025
ग्वालियर। संत रविदास मण्डल द्वारा होली के अवसर पर एक अनोखा आयोजन होली के रंग क्रिकेट के संग करने जा रहा है। जिसमें संत रविदास मण्डल की आठ टीमें क्रिकेट पिच पर अपनी प्रतिभा का रंग बिखेरेंगी।
आयोजन की जानकारी पत्रकारों को देते हुए मण्डल अध्यक्ष लवी प्रकाश खण्डेलवाल ने बताया कि यह आयोजन19 मार्च को दोपहर 1 बजे से जीवाजी क्लब में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया उपस्थित रहेंगें। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीम भाग लेंगी। जिसमें प्रत्येक मैच 8-8 ओवर्स के होंगे। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतियोगिता में मण्डल के वरिष्ठ पदाधिकारीयों को टीम का मुखिया बनाया गया हैं। जिसमें जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तोमर, पार्षद सोनू राजपूत, पार्षद अरूण कुशवाह, पार्षद सुरेन्द्र चौहान, पूर्व पार्षद शशि शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बिरजू शिवहरे, राजेन्द्र सिंह बघेल, गिर्राज त्रिपाठी शामिल है। कार्यक्रम के संयोजक नवीन यदुवंशी एवं सहसंयोजक नितिन राव शिंदे होंगें।
पत्रकारवार्ता में अरुण कुशवाह,सुरेन्द्र, नितिन राव, राजेंद्र सिह बघेल, विरजू शिवहरे, चंदू सैन, नवीन यदुवंशी,नवीन चौधरी आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









