भाजपा नेताओं ने खेली फूलों की होली

Mar 17 2025

ग्वालियर। भाजपा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान वृंदावन से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मप्र विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम और सद्भाव का पर्व है। यह आयोजन हमारी संस्कृति को सहेजने और समाज को एकजुट करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि होली ऐसा त्योहार है, जिसमें हर कोई शामिल होता है। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली। 
इस अवसर पर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, लाल सिंह आर्य, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, माया सिंह, ध्यानेन्द्र सिंह, प्रेम सिंह राजपूत, जयसिंह कुशवाह, मनोज तोमर, संत कृपाल सिंह, विवेक जोशी, बृजेंद्र सिंह जादौन, देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू, अशोक शर्मा, आईजी अरविंद सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, निगमायुक्त संघ प्रिय, अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक खेडक़र, रामेश्वर भदौरिया, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।