कैट महिला विंग की सखियों संग सतरंगी होली 18 मार्च को

Mar 17 2025

ग्वालियर। कैट महिला विंग की सखियों संग सतरंगी होली आज मंगलवार 18 मार्च को दोपहर 2:30 बजे से माधव मंगल वाटिका नदी गेट पर आयोजित की गई है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, बिशेष अतिथि एएसपी सुमन गुर्जर होंगी। 
कैट महिला विंग की डॉ. गरिमा वैश्य, सीए शुभांगी चतुर्वेदी, मीनाक्षी गोयल ने बताया कि पहली बार बड़े स्तर पर होली मिलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राधाकृष्ण रासलीला, हास्य कवि सम्मेलन, होली का हाउजी गेम के साथ चटपटी चाट और ठंडाई रहेगी। इस अवसर पर लकी ड्रॉ भी निकाला जायेगा।