युवाओं की ग्रोथ के लिए फ्रॉम गुड टू ग्रेट पर कार्यशाला आयोजित
Mar 17 2025
ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा युवाओं की पर्सनल ग्रोथ के लिए फ्रॉम गुड टू ग्रेट पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल और दृष्टिकोण विकसित करना था। कार्यशाला में माय एचआर पायलट के संस्थापक समीर सेठ प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। श्री सेठ ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे एक साधारण पेशेवर या संगठन अपने दृष्टिकोण और कार्यशैली में परिवर्तन लाकर गुड से ग्रेट बनने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने लीडरशिप, समय प्रबंधन, आत्मविकास और करियर ग्रोथ के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरूआ ने बताया कि संस्था युवाओं के समग्र विकास के लिए निरंतर ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन निरंतर करती रहेगी, जिससे वे अपने करियर और जीवन में नई ऊंचाइयों को छू सकें। कार्यशाला के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। आभार जयेश श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्था से रितेश दुबे, रोहन शर्मा, यश कुशवाह, सौरभ राजपूत, अंशिका शर्मा, रोशनी विश्वकर्मा, रागिनी कुशवाह आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









