बीके ज्योति बहन नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित

Mar 17 2025

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा पुराना हाईकोर्ट स्थित संगम भवन केंद्र पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आध्यात्मिकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था द्वारा नारी शक्ति सम्मान 2025 से बीके ज्योति बहन को सम्मानित किया गया। यह सम्मान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दिया। 
इस मौके पर आदर्श दीदी ने कहा कि होली पर स्थूल रंग के साथ-साथ हम सभी एक दूसरे को प्रेम-शांति और खुशी का रंग लगाएं। हम सभी पुरानी बातों को भुलाकर आपस में प्रेम करें। इस मौके पर बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की मुख्य संयोजिका डॉ. वन्दना भूपेंद्र प्रेमी, ब्रह्माकुमारीज के सदस्य सहित अन्य जन प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं सामाजिक संस्थाओं के लोग उपस्थित थे।