श्रीमती सिकरवार को श्रद्धांजलि देने उमड़ा शहर
Mar 17 2025
ग्वालियर। पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती रामकुमारी सिकरवार जीजी की द्वितीय पुण्यतिथि पर पिपरोली चिरवाई नाका शिवपुरी लिंक रोड स्थित जेबीआईटीएम कॉलेज परिसर में पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हजारों गणमान्यजनों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों से आम नागरिक, राजनेता, धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के लोग और अधिकारी, कर्मचारी व पत्रकारों ने श्रीमती सिकरवार के छायाचित्र के समक्ष पुष्पाजंलि अर्पित की।
सबसे पहले विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार, नरेन्द्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह सिकरवार सोनू, मानवेन्द्र सिंह सिकरवार गांधी, आदित्य सिंह सिकरवार गोंची, आर्यमन सिंह, अंशुमन सिंह, अरूणोदय सिंह आदि परिवारजनों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर जीजी का आर्शीवाद लिया। इस दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायक राकेश जैन एव उनकी टीम द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई। पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार, वृदांवन सिंह सिकरवार एवं अन्य परिवारजन मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्रीगण डॉ. गोविंद सिंह, जयभान सिंह पवैया, केपी सिंह कक्काजू, मुरैना महापौर शारदा सौलंकी, कलेक्टर रुचिका चौहान, निगमायुक्त संघ प्रिय, पूर्व सांसद डॉ. रामलखन सिंह, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, भगवान सिंह यादव, विधायक बाबूसिंह जण्डैल, प्रीतम सिंह लोधी, साहब सिंह गुर्जर, सुरेश राजे, मुकेश मल्हौत्रा, केशव देसाई, केपी सिंह भदौरिया, सभापति मनोज तोमर, बृजेन्द्र सिंह जादौन, अशोक शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, बृजेन्द्र तिवारी, रमेश अग्रवाल, सूबेदार सिंह रजौधा, रामवरन सिंह गुर्जर, बैजनाथ कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, अभय चौधरी, कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, सुनील शर्मा, प्रभुदयाल जौहरे, राम पाण्डे, सुरेन्द्र शर्मा, चेम्बर उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, अशोक गोयल आदि शामिल हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









