होली के अवसर पर फाग महोत्सव मनाया गया
Mar 16 2025
ग्वालियर/झुण्डपुरा। नगर मे होली का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें फाग महोत्सव गायन भजन कीर्तन कर मनाया गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने रंगों के त्यौहार को प्राकृतिक रंगों से मनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्थानीय युवाओं ने रंगों के त्यौहार को प्राकृतिक रंगों से मनाने का निर्णय लिया इनसे प्रेरित होकर सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए होली में प्राकृतिक रंगों का ही उपयोग किया।
नगरपालिका अध्यक्ष मनीषा बल्ली सोनी उपाध्यक्ष यशकांत शर्मा पूर्व अध्यक्ष पूर्व उपाध्यक्ष ने प्राकृतिक रंगों से होली खेली और लोगों को भी प्रेरित किया। नगर मे होली महोत्सव में फाग गायन प्रतियोगिता सदर बाजार मे आयोजित की गई जिसमे स्थानीय कलाकारों ने मधुर संगीत में अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। होली महोत्सव में लोगों एक दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी एवं गीत संगीत पर खूब थिरकते नजर आए। फाग महोत्सव में गोपालजी भक्त मंडल को विजेता घोषित किया गया। जिसमें अंकुश गुप्ता, हरिओम जिदल कमलेश व्यास,सतीश सोनी, वकील परमार, राजपाल रावत, योगेश मरैया जीतेंद्र मरैया सोनेराम रावत, हरिओम जिदल विजय नामदेव दीपक शर्मा दाताराम रजक कलाकारों को रामजीलाल मुरारीलाल जगदीश जिंदल हरिचरन शर्मा ने कलाकारों को सम्मानित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









